बिना किसी कारण के गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी तथा विरोध करने पर दबंग की पत्नी के द्वारा छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा में फसाने की दी गई धमकी। पीड़ित ने थाना जहानाबाद पुलिस को दिया शिकाय

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
रिपोर्ट/राजेश गुप्ता मोबाइल नंबर 9719672920

बिना किसी कारण के गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी तथा विरोध करने पर दबंग की पत्नी के द्वारा छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा में फसाने की दी गई धमकी।

पीड़ित ने थाना जहानाबाद पुलिस को दिया शिकायत पत्र।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा के रहने वाले तेज राम पुत्र आसेराम ने थाना जहानाबाद पुलिस को लिखित रूप से शिकायत पत्र देते हुए मीडिया को जानकारी दी है कि गांव का ही सोमपाल पुत्र रामचंद्र जो की आए दिन मुझे बेवजह गंदी-गंदी गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है,तथा बार-बार उसकी पत्नी शिवरानी भी छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। दिनांक 19 जुलाई 2026 को समय करीब 2:00 बजे प पीड़ित को देखकर गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगा।जब इसका विरोध किया तो पीड़ित के साथ उपरोक्त लोग झगड़ा फसाद को आमादा हो गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गयी।पीड़ित के द्वारा इस मामले में डायल 112 को सूचना दी गई है,पीड़ित ने बताया है कि आरोपित सोमपाल से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने इस मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की है।शिकायत पत्र पर थाना जहानाबाद पुलिस जांच में जुट गई है।