प्रमुख मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा पीलीभीत के द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत को दिया गया ज्ञापन।

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
मो 9719672920


प्रमुख मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा पीलीभीत के द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत को दिया गया ज्ञापन।


उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया।ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की द्वितीय एसीपी व वेतन विसंगती के संबंध में विस्तार से चर्चा की गईऔर समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया।जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया गया है पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की माह नवंबर 2025 में 16 वर्ष पूरे हो गए हैं अभी तक द्वितीय एसीपी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिला है संगठन ने आग्रह किया है कि आप अपने स्तर से सम्बन्धित को निर्देशित कर ए०सी०पी० के कार्य को दिनांक 25 जुलाई 2026 तक समाप्त करवाकर सफाई कर्मचारियों को माह जुलाई के वेतन में ए०सी०पी० का प्रत्यक्ष लाभ दिलवाने की कृपा करें।जनपद पीलीभीत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का और जनपदों से सबसे कम वेतन मिल रहा है उक्त वेतन विसंगती का दोबारा फिक्सेशन करवाया जाए एवं वेतन निरधारण कराया जाये ताकि कर्मचारियों को निर्धारित वेतन प्राप्त हो सके और उनका आर्थिक नुकसान न हो।पंचायत राज विभाग में हर महीने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जाते हैं जिसे कर्मचारियों का उत्पीड़न होता है जबकि स्थानांतरण नीति 31 मई 2026 तक प्रारंभ थी मगर उसके बाद भी हर महीने स्थानांतरण किए जाते हैं आपसे निवेदन है बिना किसी वजह के कोई भी स्थानांतरण ना किया जाए।
समस्या के संबंध में जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से दूरभाष पर बात का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की द्वितीय एसीपी लगाने के लिए तत्काल निर्देशित किया
उसके बाद उत्तर प्रदेश संयुक्त राज परिषद के जिला अध्यक्ष संजय तोमर के साथ मिलकर जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से ए०सी०पी० के संबंध में बात की गयी,जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय ने 31 जुलाई तक ए०सी०पी० लगवाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देते समय उत्तर प्रदेश संयुक्त राज परिषद के जिला अध्यक्ष संजय तोमर एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जिला महामंत्री रामसेवक बाल्मिक जिला कोषाध्यक्ष देवेश राठौर जिला संम्प्रेक्षक माजिद अली जिला उपाध्यक्ष अमित कश्यप जिला मीडिया प्रभारी वाहिद अली, वीरेंद्र कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।