अधिकारी हो तो ज्ञानेंद्र सिंह जैसा। तहसील समाधान दिवस पूरनपुर से बापस लौट रहे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सड़क हादसे में घायल युवक की इंसानियत के नाते की मदद,घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाकर स

रिपोटर राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
Mo 9719672920

अधिकारी हो तो ज्ञानेंद्र सिंह जैसा।

तहसील समाधान दिवस पूरनपुर से बापस लौट रहे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सड़क हादसे में घायल युवक की इंसानियत के नाते की मदद,घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाकर सीएमएस को उचित और बेहतर इलाज कराने के दिए निर्देश।


पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह आज तहसील पूरनपुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई करने के बाद वापस पीलीभीत लौट रहे थे।इसी दौरान हाईवे पर बिठौरा कलां के निकट एक तेज रफ्तार टेंपों ने बाइक सवार विवेक कीर्तिया नि0ग्रा0 पिपरिया कालोनी को जोरदार टक्कर मार दी।घटनास्थल पर जिलाधिकारी की नजर जैसे ही पड़ी तो जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक विवेक कीर्तिया को जिला अस्पताल भिजवाया।उन्होंने सीएमएस एसपी सिंह को फोन कर घायल का प्राथमिकता के आधार पर बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैँ।वही घटनास्थल पर खड़े लोगों के द्वारा यह कहते हुए सुना गया है कि आखिर अधिकारी हो तो पीलीभीत जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह जैसे हो।