नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रही रुक-रुक के बारिश से गंडक बराज हाई अलर्ट पर।

  • गंडक बराज ने छोड़ा 1 लाख 25 हजार 6 सौ क्यूसेक पानी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही गंडक बराज कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग के द्वारा कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए गंडक बराज पर जलस्तर और पानी के प्रवाह पर पल-पल नजर रखी जा रही है।

जल संसाधन विभाग के शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर ने बताया कि गंडक बराज कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त रिजर्व टीम को भी तैयार रखा गया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।