अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकि नगर को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण।

  • अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के लिए जल संसाधन विभाग को दिए पत्र पर अब तक कोई सूचना प्राप्त नहीं।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ के बी एन सिंह ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख सहित विधि व्यवस्था का बृहत जानकारी ली।इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था में कही से कोई कमी नहीं रहे, साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो समय समय पर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने पंजीकरण एवं शीत कक्ष,दवा वितरण कक्ष, पुरुष एवं महिला वार्ड, ओपीडी, आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि

सिमित संसाधन होने के बाबजूद बेहतर सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराना हमारी मुख्य प्राथमिकता है ।पुरुष वार्ड,महिला वार्ड,दबा वितरण कक्ष, जांच वार्ड सहित अन्य सुविधा बहाल की गई है।और ज्यादा मरीजों को सुविधा मिल सके लगातार प्रयास जारी है।साथ ही उन्होंने बताया लगभग डेढ़ माह पूर्व जल संसाधन विभाग को अस्पताल के अन्य कमरे जिसमें मुख्य अभियंता कार्यालय का रखा गया है को खाली करने और चारदीवारी का निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र लिखा गया था,इस पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।और उन्होंने बताया कि अगर जल संसाधन विभाग मुझे उन कमरों की अनुमति देता है तो स्वास्थ्य विभाग उसे दुरुस्त करा कर मरीजों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।इस अवसर पर डॉ विकास कुमार, डॉ सरिता कुमारी, बड़ा बाबू सतीश कुमार,प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक ललन मिश्रा,फार्मासिस्ट राजीव कुमार,जी एन एम आरती कुमारी, ए एन एम पिंकी कुमारी,रूबी कुमारी,नीलम कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और गार्ड ज्ञानेंद्र कुमार,सुनील चंद्र दास मौजूद रहे।