वारंटियों पर चला पुलिस का डंडा, पांच को किया गिरफ्तार

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।बगहा एसपी राजेश कुमार के दिशा- निर्देश पर चल रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस ने शनिवार की शाम और रविवार की सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के पांच वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत पांच न्यायालय का वारंटी लाल सिंह उर्फ चंदन साह पिता बंगाली साह,सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार पिता परशुराम शर्मा दोनों साकिन लवकुश घाट,नकछेद तुरहा पिता शंभू तुरहा साकिन रोहुआ टोला,गोरख चौधरी पिता कंचन चौधरी साकिन भागलपुर सोहरिया तथा छठू राम पिता भगेलू राम साकिन रमपुरवा को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।