वाल्मीकि नगर पुलिस ने शराब के नशे में हो हंगामा करते एक पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, गया जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत चल रहे छापेमारी अभियान में भारत -नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के समीप शराब के नशे में हो हंगामा करते एक पियक्कड़ को रविवार की शाम गिरफ्तार किया है। वाल्मीकि नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत संध्या गश्ति में निकले पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह के टीम को गुप्त सूचना मिली कि गंडक बराज के समीप एक पियक्कड़ जिसकी पहचान ओम प्रकाश चौधरी उम्र लगभग 45 वर्ष पिता स्व. महंत चौधरी ग्राम गांधी नगर थाना बगहा वार्ड संख्या 17 के रूप में हुई है। शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था,को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 108/26 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।