भिवानी रेलखंड पर मशीन कार्य, चार ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द

दिल्ली। उत्तर रेलवे ने भिवानी जंक्शन और भिवानी सिटी के बीच पीक्यूआरएस (PQRS) मशीन से ट्रैक कार्य के चलते चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14796 कालका भिवानी जंक्शन 13 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक भिवानी सिटी भिवानी जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14795 भिवानी जंक्शन कालका 14 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक भिवानी जंक्शन भिवानी सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 14738 तिलक ब्रिज भिवानी जंक्शन 13 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक भिवानी सिटी भिवानी जंक्शन के बीच तथा ट्रेन संख्या 14737 भिवानी जंक्शन तिलक ब्रिज 14 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक भिवानी जंक्शन भिवानी सिटी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।