आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने बदला ट्रेनों का मार्ग, वंदे भारत समेत दो ट्रेनें डायवर्ट

आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने बदला ट्रेनों का मार्ग, वंदे भारत समेत दो ट्रेनें डायवर्ट

दिल्ली। पंजाब में सरहिंद जंक्शन?सधूगढ़ स्टेशन के बीच चल रहे आंदोलन के कारण उत्तर रेलवे ने एहतियातन दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए इन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (04 जुलाई 2026 की यात्रा) को सरहिंद जंक्शन, न्यू मोरिंडा, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 12379 सियालदह?अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (03 जुलाई 2026 की यात्रा) को भी अंबाला कैंट जंक्शन, चंडीगढ़ और सनहेवाल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ट्रेन के निर्धारित ठहराव (स्टॉपेज) यथावत रहेंगे और किसी भी स्टेशन का स्टॉप नहीं छोड़ा जाएगा।

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति एनटीईएस (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।