https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ...">

टीएमयू में अग्निशमन विभाग की फायर ट्रेनिंग एवं मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने के दिए प्रभावी गुर

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर शुक्रवार को मुरादाबाद अग्निशमन विभाग द्वारा टीएमयू, दिल्ली रोड परिसर में व्यापक फायर ट्रेनिंग एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों जैसी स्थिति बनाकर आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि समय पर जागरूकता और नियमित प्रशिक्षण से बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। वहीं अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराते हुए सभी से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।

टीएमयू परिसर में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। प्रतिभागियों ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।