https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के ...">

मुरादाबाद। शैक्षणिक संस्थान में अग्निशमन उपकरणों की जांच, सुरक्षा मानकों का लिया गया जायजा

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने शाहपुर तिगरी रोड स्थित एक शैक्षणिक संस्थान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने संस्थान में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर सेफ्टी सिस्टम एवं आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। टीम ने यह भी परखा कि आग लगने की स्थिति में उपलब्ध संसाधन प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

अधिकारियों ने संस्थान प्रबंधन को अग्निशमन उपकरणों का नियमित रखरखाव, समय-समय पर उनकी जांच कराने तथा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की।