मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, धनिया पाउडर के नमूने लिए, 10 किलो माल जब्त

मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, धनिया पाउडर के नमूने लिए, 10 किलो माल जब्त

मुरादाबाद। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को मुरादाबाद में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित किया गया।

जांच के दौरान भारत सिंह के प्रतिष्ठान से धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, संदेहास्पद पाए जाने पर 10 किलोग्राम धनिया पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत 2,200 रुपये है, को अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा पंडित नगला स्थित क्यू ए ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर शाह आलम के प्रतिष्ठान से स्टार्क ब्रांड धनिया पाउडर का भी नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, राम किशोर, कमलेश यादव और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।