भूस्खलन से रेल संचालन प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से निरस्त

भूस्खलन से रेल संचालन प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द और आंशिक रूप से निरस्त

जयपुर। मध्य रेलवे के ठाकुरबारी?मंकी हिल स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द तथा आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, भगत की कोठी?गांधीधाम एक्सप्रेस (22483) 8 जुलाई को तथा गांधीधाम?भगत की कोठी एक्सप्रेस (22484) 9 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी।

इसके अलावा दिल्ली सराय?बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर, श्रीगंगानगर-दादर, दादर-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़-दादर, दादर-हनुमानगढ़, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस तथा बांद्रा टर्मिनस-अजमेर सहित 10 रेल सेवाओं को विभिन्न स्टेशनों तक ही संचालित किया जाएगा। ये ट्रेनें क्रमशः सूरत, वापी और वलसाड तक चलेंगी तथा शेष मार्ग पर आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन, आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप से प्राप्त करने की अपील की है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित रेलखंड पर स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।