भारी बारिश और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

भारी बारिश और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

जयपुर। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव तथा मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के दक्षिण-पूर्व घाट खंड में भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि प्रभावित परिस्थितियों के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित पांच रेल सेवाओं को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली प्रमुख रेल सेवाएं इस प्रकार हैं?

गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर हड़पसर एक्सप्रेस (6 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान) अब सूरत पालधी जलगांव मनमाड दौंड कार्ड केबिन मार्ग से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर सिटी मैसूर एक्सप्रेस (6 जुलाई को प्रस्थान) सूरत पालधी जलगांव मनमाड दौंड कार्ड केबिन पुणे मार्ग से चलेगी।

गाड़ी संख्या 06282 मदार जंक्शन मैसूर स्पेशल (6 जुलाई को प्रस्थान) भी सूरत पालधी जलगांव मनमाड दौंड कार्ड केबिन पुणे मार्ग से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 22497 श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (6 जुलाई को प्रस्थान) सूरत पालधी जलगांव मनमाड दौंड कार्ड केबिन पुणे मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करेगी।

गाड़ी संख्या 14805 यशवंतपुर बाड़मेर एक्सप्रेस (6 जुलाई को यशवंतपुर से प्रस्थान) दौंड मनमाड जलगांव पालधी सूरत मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें।