मुंबई में जलभराव का असर: पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, बीकानेर एक्सप्रेस रीशेड्यूल

मुंबई में जलभराव का असर: पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, बीकानेर एक्सप्रेस रीशेड्यूल

जयपुर। मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे पर रेल संचालन प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि एक ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि परिचालन प्रभावित होने के कारण बांद्रा टर्मिनस?बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 21903) को रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 6 जुलाई को रात 11:25 बजे के बजाय 7 जुलाई को रात 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।

इसके अलावा जलभराव के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं?

22915 बांद्रा टर्मिनस हिसार एक्सप्रेस (06 जुलाई)

22916 हिसार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (07 जुलाई)

22933 बांद्रा टर्मिनस जयपुर एक्सप्रेस (06 जुलाई)

22934 जयपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (07 जुलाई)

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। मुंबई क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद ही रेल सेवाएं पूरी तरह बहाल की जाएंगी।