यात्रियों को राहत: जयपुर–बांद्रा स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी

यात्रियों को राहत: जयपुर बांद्रा स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी

यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष रेल सेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे राजस्थान और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09705/09706 जयपुरबांद्रा टर्मिनस जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन अब जयपुर से 19 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक कुल 5 अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जबकि बांद्रा टर्मिनस से यह सेवा 20 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक 5 अतिरिक्त ट्रिप के साथ संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09707/09708 जयपुर बांद्रा टर्मिनस जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन जयपुर से 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक कुल 3 अतिरिक्त फेरे लगाएगी, वहीं बांद्रा टर्मिनस से यह सेवा 16 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक 3 अतिरिक्त ट्रिप के साथ संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों विशेष रेल सेवाओं के संचालन समय और सभी निर्धारित ठहराव पहले की तरह यथावत रहेंगे।

रेलवे के इस फैसले से जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीट उपलब्धता मिलेगी और त्योहारी तथा व्यस्त यात्रा सीजन में सफर करना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा।