भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग, दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द

भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का बदला मार्ग, दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द

जयपुर। मध्य रेलवे के ठाकुरबाड़ी मंकी हिल स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि दो विशेष रेल सेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि प्रभावित रेलखंड पर परिचालन बाधित होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है:

16587 यशवंतपुर बीकानेर एक्सप्रेस (05 जुलाई को यशवंतपुर से रवाना) दौंड?मनमाड?जलगांव?पालधी?सूरत मार्ग से चलेगी।

16534 बेंगलुरु जोधपुर एक्सप्रेस (05 जुलाई को रवाना) भी इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

20496 हडपसर जोधपुर एक्सप्रेस (06 जुलाई) सूरत?पालधी?जलगांव?मनमाड?दौंड कॉर्ड लाइन होकर चलेगी।

20495 जोधपुर हडपसर एक्सप्रेस (05 जुलाई) दौंड कॉर्ड लाइन?मनमाड?जलगांव?पालधी मार्ग से संचालित होगी।

16588 बीकानेर यशवंतपुर एक्सप्रेस (05 जुलाई) सूरत?पालधी?जलगांव?मनमाड?दौंड मार्ग से चलेगी।

16531 अजमेर बेंगलुरु एक्सप्रेस (06 जुलाई) सूरत?पालधी?मनमाड?दौंड कॉर्ड लाइन?पुणे मार्ग से संचालित होगी।

दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द

04725 हिसार खड़की स्पेशल (05 जुलाई) का संचालन वसई रोड तक ही किया गया।

04726 खड़की हिसार स्पेशल (06 जुलाई) खड़की के बजाय वसई रोड से रवाना हुई।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें। भूस्खलन प्रभावित रेलखंड पर मरम्मत कार्य जारी है और स्थिति सामान्य होने के बाद नियमित संचालन बहाल किया जाएगा।