06 माह से बिना वेतन काम कर रहे वन विभाग में कर्मी, वाल्मीकि नगर रेंजर से मिला शिष्टमंडल

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मियों का विगत 6 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान कर्मियों का एक शिष्ट मंडल बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा पश्चिमी चंपारण बेतिया के जिला मंत्री संतोष प्रसाद के अध्यक्षता में वाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार से मुलाकात की।जिसमें अलग अलग रेंज के संविदा कर्मी मौजूद रहे।मुलाकात कर वेतन नहीं मिलने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया।जिला मंत्री संतोष प्रसाद ने बताया कि रेंजर सत्यम कुमार ने वार्ता के दौरान बताया कि अभी पेमेंट का एलाटमेंट नहीं आया है।आते ही उनका भुगतान कर दिया जाएगा।वहीं रेंजर श्री कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परेशान अलग-अलग रेंज के संविदा कर्मियों का एक शिष्टमंडल मुलाकात करने आए थे।इन कर्मियों में वाल्मीकि नगर रेंज का कोई भी संविदा कर्मी मौजूद नहीं थे।वे सभी अपने अपने कामों पर हैं।भुगतान के बाबत वरीय अधिकारियों को बताया गया है।विभागीय आवंटन आते ही जल्द ही उनका भुगतान किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अराजपत्री संघ के संयुक्त मंत्री भारत शर्मा,भोला प्रसाद सहित दर्जनों संविदा कर्मी मौजूद रहे।