वाल्मीकि नगर पुलिस ने 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस बाबात जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सुबह गस्ती में निकले एएसआई नवलेश कुमार के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मीरा देवी उम्र लगभग 36 वर्ष पति मोहन माझी अपने घर से शराब का कारोबार करती हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचते ही एक महिला को भागते देख उसे दौरा कर पकड़ लिया गया।जिसकी पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है,के घर की तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 14 लीटर देसी जुलाई शराब बरामद किया गया। बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी होने के कारण शराब का सेवन, परिवहन, भंडारण तथा कारोबार कानून अपराध है। बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज करते हुए महिला कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।