डॉक्टर्स डे पर बेहतर सेवा के लिए सम्मानित हुए प्रसिद्ध चिकित्सक सर्जन डॉ राजू प्रसाद। 

  • *बेतिया मेयर गरिमा शिकारियों ने मोमेंटो दे कर डॉ राजू प्रसाद को किया सम्मानित*।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पश्चिम चंपारण के तत्वाधान में बेतिया स्थित मोती महल में जिले के चिकित्सक और सर्जन के द्वारा डॉक्टर्स डे को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम से मनाया गया।

बेहतर सेवा और प्रबंधन के लिए वाल्मीकिनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक और सर्जन डॉ राजू प्रसाद को सर्व सम्मति से उनके नाम का चयन करते हुए आईएमए अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के द्वारा बुके प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया गया।विदित हो कि

भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के सम्मान में मनाया जाता है।यह दिन चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों के अमूल्य योगदान, कड़ी मेहनत और उनके सेवाभाव को पहचानने और उनका सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।

डॉ. बिधान चंद्र रॉय (डॉ. बीसी रॉय) का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और 1 जुलाई 1962 को ही उनका निधन हुआ था। चिकित्सा जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान और जनसेवा के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने इस महान हस्ती को श्रद्धांजलि देने और सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए साल 1991 में इस दिन की शुरुआत की थी।

इसके पूर्व पश्चिम चंपारण जिले में वर्ष 2025 में यह कार्यक्रम वाल्मीकिनगर में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गरिमा शिकारिया ने सभी चिकित्सकों को उनके सेवा भाव के लिए बधाई दी और डॉ राजू प्रसाद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ किरण शंकर झा, डॉ अरुण सिन्हा, डॉ एस एन कुलियार, डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ रमेश चंद्रा, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप कुमार, के अलावा भारी संख्या में जिले के चिकित्सक और सर्जन उपस्थित रहे।