ग्रामीणों ने पंचायत विकास दिवस पर कार्यपालक सहायक पर लगाए गंभीर आरोप।

  • 500 से 1500 रुपए लेकर मृत्यु और जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का लगाया आरोप।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गोनौली पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मुखिया प्रियंका देवी के अध्यक्षता में एक बैठक की गई।इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में पंचायत के जनप्रतिनिधि,वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।इस बैठक में जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों के द्वारा कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कार्यपालक सहायक द्वारा जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों से जन्म प्रमाण-पत्र व मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं पेंशन आदि बनाने के नाम पर 500 से 1500 रुपए तक की अवैध उगाही की जाती है।गोनौली पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य तुलसी कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत पूर्व में भी लगाए जाने की शिकायत डीडीसी पश्चिमी चंपारण और बीडीओ प्रखंड बगहा 2 को किया गया था।जांच उपरांत उन लोगों के द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई थी।उसके बाबजूद इस तरह की कुकृत्य कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी के द्वारा किया जा रहा है।जिसकी शिकायत पत्र को रजिस्ट्री के माध्यम से पुनः गुरुवार को लोक सूचना पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त बेतिया को भेजा गया है।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि द्वारा लगाए गए आरोप के बाबत कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी से दूरभाष पर पूछे जाने पर बताया कि यह आरोप झूठा है।