अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर एलएचएस निर्माण, दो रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर एलएचएस निर्माण, दो रेल सेवाएं रहेंगी प्रभावित

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर स्थित बांदनवाड़ा यार्ड में एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ रेल सेवाओं के संचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 2 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने के बाद चित्तौड़गढ़ और सिग्वाल स्टेशनों के बीच करीब 40 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।