बांदनवाड़ा स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव

बांदनवाड़ा स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित, दो ट्रेनों के संचालन में बदलाव

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में रेलवे संरचना को और मजबूत बनाने के लिए अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड के बांदनवाड़ा रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 29 पर एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 2 जुलाई 2026 और 15 जुलाई 2026 को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 2 जुलाई 2026 और 15 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में चित्तौड़गढ़ और सिंगावल स्टेशनों के बीच लगभग 40 मिनट तक नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे के अनुसार यह कार्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।