नेपाल के देवदह मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।सीमावर्ती देश नेपाल के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य अवस्था को लक्षित करते हुए सीमावर्ती नवलपरासी के प्रतापपुर गांवपलिका के वार्ड नंबर आठ प्रतापपुर में प्रतापपुर गांवपालिका तथा देवदह मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से सोमवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।प्रतापपुर गांवपालिका के वार्ड नंबर आठ के वार्ड अध्यक्ष संतोष राजभर ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिला तथा प्रसूति,पेट,छाती, थायराइड,मधुमेह,आँख, नाक, कान तथा घाटी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रतापपुर गांवपालिका के अध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रतापपुर के निवासियों को अच्छी तरह से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए गांवपालिका के द्वारा समुचित रूप से प्रयास किया जा रहा है।देवदह मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष गोपाल बहादुर पोखरेल ने बताया कि शिविर में 234 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। देवदह मेडिकल कॉलेज के द्वारा नवलपरासी जिला के प्रतापपुर, बर्दघाट, सुस्ता तथा त्रिवेणी के निवासियों के लिए मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय समय पर दिए जा रहे निःशुल्क चिकित्सा सेवा में और विस्तार कर अब हार्निया,अंडकोष, तथा महिलाओं का बंध्याकरण की निःशुल्क ऑपरेशन सेवा देने का भी तैयारी किया जा रहा है। अब कुछ दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब अपने क्षेत्र में ही निःशुल्क ऑपरेशन भी करा सकेंगे।