गुजरात में कमा करने के दौरान गैस पाइप लाइन फटने से वाल्मीकि नगर के एक युवक की मौत

  • घर का इकलौता कमाने वाला था युवक,दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया।
  • चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी, घर में पिता है बीमार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी चंदन कुमार ठाकुर उम्र लगभग 27 वर्ष पिता जोगेन्द्र ठाकुर की मौत गुजरात के अहमदाबाद में गैस पाइप लाईन फटने से सोमवार को हो गई।प्राप्त सूचना के अनुसार चंदन अहमदाबाद में रिलायंस कंपनी में काम करता था।जहां अचानक गैस पाइप लाईन फटने से चंदन की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।अचानक घटी इस घटना ने परिवार सहित गांव के लोगों को सकते में डाल दिया।पत्नी लालमती,माता सुभावती देवी,पिता जोगेन्द्र ठाकुर सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाते ही पत्नी और मां अपने बेटे और पति को याद कर बार- बार बेहोश हो रहे हैं।

  • घर का इकलौता था कमाने वाला*:- चन्दन अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था।जिसके सहारे पूरे घर का खर्चा पानी चलता था।उसके पिता जोगेन्द्र ठाकुर बीमार हैं,जिनका इलाज भी चंदन के सहारे चलता था।
  • *दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया*:- चंदन की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व लालमती देवी से हुई थी।उसके दो बच्चियां एक तीन वर्ष और एक डेढ़ वर्ष की है।इस बात की पुष्टि करते हुए वार्ड सदस्य कमलेश कुशवाहा ने बताया कि चंदन की मौत कंपनी में काम करते समय गैस पाइप लाईन फटने से हो गई है।एंबुलेंस द्वारा चंदन के शव को उसके घर रमपुरवा लाया जा रहा है।