रेंजर ने भालू के हमले में घायल पीड़िता को दिलवाया मुआवजा

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार के द्वारा विगत माह पूर्व खेत में काम करते समय एक महिला लीलावती देवी सन्तपुर गांव निवासी को वन क्षेत्र से निकल कर भालू द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया था को रविवार को 24 हजार रुपए मुआवजा की भुगतान चेक के माध्यम से किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि भालू के हमले में घायल महिला को वन प्रशासन द्वारा सहायता स्वरूप 24 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है।साथ ही बताया कि ईडीसी अध्यक्ष संतोष काजी के उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी किया गया है।इस बैठक में सन्तपुर के ग्रामीणों के साथ वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आम लोगों की साझेदारी को सुनिश्चित करने को ले कर विशेष चर्चा की गई।साथ ही ह्यूमन और वाइल्ड लाइफ संघर्ष को खत्म करने को ले कर भी चर्चा की गई।इस अवसर वनपाल आशीष कुमार सहित अन्य वन्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।