पर्यटकों में रोमांच भर रहा जंगल के राजा का दीदार

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटन की दुनिया में तेजी से ख्याति बटोर रहा है।आज अपने खूबसूरत वादियों के लिए जाना जा रहा है।जल,जंगल,हरियाली, नदी,पहाड़ सहित घने वन में आदिकाल से विराजमान मंदिरों के दर्शन की अभिलाषा लिए हर रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।प्रकृति की सुंदरता को करीब से निहारने के लिए पर्यटक जंगल सफारी का लुफ्त उठाते हैं।जंगल सफारी के दौरान अगर पर्यटक को बाघ,चीतल,सांभर सहित अन्य जंगली जानवर का दीदार समीप से करने को मिल जाए तो पर्यटक गदगद हो जाते हैं।इसी क्रम में बुधवार को प्राकृतिक के अनूठा संगम का दीदार करने वाल्मीकि नगर की प्रियंका कुमारी,, गोपालगंज के रंजित चन्द्र,बीएमपी 13 छपरा के कमांडेंट विशाल यादव और उनके बॉडीगार्ड्स को जंगल सफारी के दौरान समीप से जंगल के राजा रॉयल बंगाल टाइगर का दीदार हुआ।जिसे देख वे लोग काफी प्रसन्न हुए।साथ ही हिरण,गौर,भालू,मोर सहित कई जंगली जानवरों को देखने का मौका मिला। पर्यटकों ने बताया कि टाइगर रिजर्व के बारे में काफी कुछ सुना था।जिसे देखने की लालसा लिए हम सभी परिवार यहां आए थे।जंगल सफारी के दौरान खुले में बाघ को देख हम लोग काफी रोमांचित हुए,हालांकि हम लोग डर भी गए थे।हमारा वी टी आर का भ्रमण सफल रहा।क्योंकि हमें पहली बार भ्रमण के दौरान काफी समीप से बाघ देखने का मौका मिला।साथ ही बताया कि यहां का व्यवस्था भी हमे काफी प्रभावित किया है।रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पर्यटन पर आए पर्यटक को हर तरह से संतुष्टि मिले यही वन प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।