श्रीगंगानगर में इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्लेटफार्म के स्थापना दिवस पर संविधान को लेकर कार्यशाला

श्रीगंगानगर, राजस्थान, इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्लेटफॉर्म (IDP) के स्थापना दिवस पर आज आईडीपी कार्यों, आंदोलनों और विचारों के समस्त हमदर्द, भागीदार, सहयोगी व सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला स्थानीय पंचायती धर्मशाला आयोजित हुई । इस कार्यशाला का विषय आईडीपी के कार्यक्रम व संविधान का अध्ययन व विमर्श, सदस्यता का नवीनीकरण और नई भर्ती था ।
आज के कार्यक्रम में विषय प्रवेश आईडीपी नेता एडवोकेट राजेश भारत ने करवाया । प्रशिक्षक वक्ता राज्य संयोजक चुन्नी लाल पूनिया थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आईडीपी पंजाब राज्य कमेटी सदस्य सरपंच प्रीतम सिंह हस्तकलां, जगदीश भांभू, विद्या देवी और सुरेश शाक्य के अध्यक्ष मण्डल ने की । समाचार लिखे जाने तक शिविर जारी था । बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआई नेता एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई भी साथी संगठन प्रतिनिधि के तौर पर भागीदार रहे । एडवोकेट धर्मवीर सिंह, एडवोकेट लक्ष्मीकांत चौहान, गणपत सिंह, लेखराज सिडाना, धीरेन्द्र शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, गीत देवी, चौधरी राम, कुलदीप सिंह, हरि राम सोनी पतंगा अन्य प्रतिभागी सहित भागीदार थे ।