दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीगंगानगर में श्री रामकथा का भव्य आयोजन 22 मार्च से

21 मार्च को निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा -स्वामी धीरानंद महाराज
श्रीगंगानगर - दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीगंगानगर में श्री रामकथा का आयोजन 22 मार्च से 28 मार्च तक किया जाएगा ।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी धीरानंद महाराज ने बताया की दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीगंगानगर में श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।श्री रामकथा का आयोजन दिनांक 22 मार्च से 28 मार्च तक सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रामलीला ग्राउंड सुखाड़िया सर्कल, श्रीगंगानगर होगा ।इस अवसर पर कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती श्री रामकथा करेंगी ।
दिनांक 21 मार्च को प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा का आयोजन होगा।जो एल ब्लॉक श्री हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मागों से होती हुई कथा स्थल पर सम्पन्न होगी।
स्वामी धीरानंद महाराज ने बताया की यह कथा मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा को समर्पित होंगी ।कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन लंगर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस भव्य आयोजन में सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें और सहयोग अर्पित कर पुण्य के भागीदार बनें।कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे स्वामी धीरानंद महाराज ,साध्वी सोनिया भारती,सुमन विश्नोई,समाजसेवी राजकुमार जोग, डा. ओ पी गोयल व एड. गुरु राजकुमार जैन उपस्थित रहे।