लखनऊ स्टेशन पुनर्विकास कार्य का असर, कई रेलगाड़ियां रहेंगी मार्ग परिवर्तित, यात्रियों को करना होगा ध्यान

लखनऊ स्टेशन पुनर्विकास कार्य का असर, कई रेलगाड़ियां रहेंगी मार्ग परिवर्तित, यात्रियों को करना होगा ध्यान

जयपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के संचालन पर असर पड़ेगा और कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से संचालित कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।

सबसे पहले गाड़ी संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती एक्सप्रेस 24 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई 2026 को सुल्तानपुर से रवाना होकर उतरेटिया?ट्रांसपोर्ट नगर?आलमनगर मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी और बदले हुए मार्ग में उतरेटिया व आलमनगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 27 जून, 4 जुलाई और 11 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी तथा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 11 जुलाई से 13 सितंबर 2026 तक बाराबंकी मल्हौर ऐशबाग मानक नगर मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन नहीं जाएगी और बादशाहनगर व ऐशबाग स्टेशन पर रुकेगी।

इसके अलावा 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस, 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस, 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्गों से संचालित की जाएंगी। इन सभी ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा और इनके ठहराव वैकल्पिक स्टेशनों ऐशबाग, बादशाहनगर, आलमनगर और उतरेटिया पर किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के पूरा होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर स्टेशन उपलब्ध कराया जाएगा।