यात्रियों को बड़ी राहत: 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, मदार-पटना स्पेशल के समय में भी बदलाव

यात्रियों को बड़ी राहत: 06 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, मदार-पटना स्पेशल के समय में भी बदलाव

जयपुर। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 06 जोड़ी विशेष रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग में पड़ने वाले कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09609/09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन उदयपुर सिटी से 7 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा योगनगरी ऋषिकेश से 8 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक 4 ट्रिप बढ़ाया गया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल का हिसार से 22 जुलाई से 29 जुलाई तक 2 ट्रिप और वलसाड से 23 जुलाई से 30 जुलाई तक 2 ट्रिप का विस्तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल का संचालन भगत की कोठी से 18 जुलाई से 25 जुलाई तक 2 ट्रिप तथा बांद्रा टर्मिनस से 19 जुलाई से 26 जुलाई तक 2 ट्रिप बढ़ाया गया है।

वहीं गाड़ी संख्या 04735/04736 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर स्पेशल का श्रीगंगानगर से 16 जुलाई से 30 जुलाई तक 3 ट्रिप और लक्ष्मीबाई नगर से 17 जुलाई से 31 जुलाई तक 3 ट्रिप तक विस्तार किया गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09707/09708 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल का जयपुर से 1 जुलाई से 8 जुलाई तक 2 ट्रिप और बांद्रा टर्मिनस से 2 जुलाई से 9 जुलाई तक 2 ट्रिप तक संचालन जारी रहेगा।

सबसे लंबा विस्तार गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल को मिला है। यह ट्रेन मदार से 16 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक 11 ट्रिप तथा पटना से 17 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक 11 ट्रिप संचालित की जाएगी।

इसके साथ ही मदार-पटना स्पेशल (09601) के संचालन समय में कुछ स्टेशनों पर बदलाव किया गया है। ट्रेन दिलदार नगर पर सुबह 03:52 बजे आगमन और 03:54 बजे प्रस्थान, बक्सर पर 04:18 बजे आगमन व 04:20 बजे प्रस्थान, रघुनाथपुर पर 04:43 बजे आगमन व 04:45 बजे प्रस्थान, आरा पर 05:44 बजे आगमन व 05:46 बजे प्रस्थान तथा दानापुर पर 06:28 बजे आगमन व 06:30 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं वापसी में पटना-मदार स्पेशल (09602) पटना से निर्धारित समय पर चलकर दानापुर पर 10:30 बजे आगमन व 10:32 बजे प्रस्थान, आरा पर 10:58 बजे आगमन व 11:00 बजे प्रस्थान, रघुनाथपुर पर 11:20 बजे आगमन व 11:22 बजे प्रस्थान, बक्सर पर 11:50 बजे आगमन व 11:52 बजे प्रस्थान तथा दिलदार नगर पर 12:20 बजे आगमन व 12:22 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।