दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित, कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द तो कई का बदला मार्ग

दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित, कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द तो कई का बदला मार्ग

उत्तर रेलवे के दिल्ली यार्ड में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य के दौरान कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी रेलसेवा दिनांक 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक दिल्ली स्टेशन के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से प्रस्थान करेगी। ऐसे में यह ट्रेन दिल्ली से शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा जो 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक प्रयागराज से चलेगी, वह परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा भी 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन भी दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।