ब्रिज पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रियों को हो सकती है देरी

ब्रिज पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रियों को हो सकती है देरी

पश्चिम रेलवे द्वारा बिलीमोरा-अमलसाड रेलखंड के ब्रिज संख्या 369 पर ग्रिडर लॉचिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लिया है, जिसके चलते कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कुछ समय की देरी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रभावित रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी एक्सप्रेस शामिल है, जो 24 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने पर मार्ग में 40 मिनट देरी से चलेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24 जून को प्रस्थान करने पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

23 जून 2026 को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस को 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

वहीं गाड़ी संख्या 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस मार्ग में 1 घंटा 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस को 1 घंटा 45 मिनट तथा गाड़ी संख्या 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।