जिला पंचायत राज अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात, सफाई कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठा

जिला पंचायत राज अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात, सफाई कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठा

#हरदोई
.
वंचित शोषित सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक शोषण एवं उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

संगठन की ओर से कहा गया कि लंबे समय से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है।प्रतिनिधियों ने अधिकारी से अनुरोध किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए न्याय सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी महोदया ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी कर्मचारी के साथ किसी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार एवं राजीव कुमार सेठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।