हरदोई में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस-प्रशासन समझाने में जुटा

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित सर्कुलर रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और छलांग लगाने की बात कहने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।
घटना सर्कुलर रोड स्थित स्वास्तिका डायग्नोसिस सेंटर के सामने बनी पानी की टंकी की है। सूत्रों के मुताबिक, महिला का आरोप है कि उसने एक मामले में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। इसी से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पानी की टंकी पर महिला के चढ़ने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया और आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग भी महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन की प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की रही।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। और महिला के क्या आरोप है उन की भी जांच की जांच की जा रही हैं।