स्कूटी बैटरी चोरी के माल सहित दो को किया गिरफ्तार

बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी की 5 बैटरियां, स्टेबलाइजर ट्रांसफार्मर और घटना में इस्तेमाल औजार किट बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सिधौली निवासी अब्दुल हकीम ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनके निर्माणाधीन मकान मे खड़ी स्कूटी की बैटरियां और इनवर्टर-स्टेबलाइजर का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। थाना प्रभारी मीरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिधौली मोड़ से दो आरोपियों अजहान रजा पुत्र मेहंदी हसन निवासी रमपुरा थाना शाही और नईम हसन पुत्र अली हसन निवासी सिंधौली थाना मीरगंज को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का सामान और चोरी में इस्तेमाल की गई औजार किट बरामद हुई।।