इंजीनियरिंग कार्य के चलते टनकपुर-सिंगरौली, शक्तिनगर और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चलेंगी

उत्तर रेलवे के इंजीनियरिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें 4 घंटे देरी से चलेंगी

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के बनथरा, मीरानपुर कटरा एवं तिलहर स्टेशनों पर होने वाले इंजीनियरिंग कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु कुछ ट्रेनों का पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया है।

जारी सूचना के अनुसार, टनकपुर से 12 एवं 15 जून 2026 को चलने वाली 15074 टनकपुर?सिंगरौली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 240 मिनट (4 घंटे) की देरी से रवाना होगी। इसी प्रकार 13 जून 2026 को चलने वाली 15076 टनकपुर?शक्तिनगर एक्सप्रेस भी टनकपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

वहीं, 12 एवं 14 जून 2026 को लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़?डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 240 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई।