महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर सुभासपा कार्यालय में श्रद्धा और संकल्प का संगम

मुरादाबाद। महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिला कार्यालय, मुरादाबाद में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को नमन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष, मंत्री प्रतिनिधि एवं 27 विधानसभा देहात के चुनाव प्रभारी रवि चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के महान योद्धा, राष्ट्ररक्षक और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन और संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, संगठन मंत्री अमित चौधरी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सन्हिल कत्याल, मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी, महानगर महामंत्री कुक्कू चौधरी, जिला प्रचार मंत्री डॉ. विशाल वर्धन, नासिर अली, अफसर अली, दानिश घोसी, मोनू सैनी, शानू, साहिल, मीर साहब, इन्तसार प्रधान, इस्तेखार प्रधान, गुलाम नवी प्रधान, तोसिफ अख्तर, डॉ. नसीम अख्तर, महबूब प्रधान, इरशाद, नाजिम हजरत, एहसान प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा करने के संकल्प के साथ हुआ।