प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर पयागपुर में कार्यक्रम विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास। 

बहराइच। जिले की पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालपुर बहलीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुर्गा माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री पद पर उनके 4399 दिन पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकार के कार्यकाल की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प और विश्वास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ?प्रधानसेवक? के रूप में अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जनधन योजना, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश के विकास को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है।कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विधायक निधि से निर्मित 248 मीटर सीसी सड़क, 140 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग सहित अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर निशंक त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी, आनंद पाण्डेय, अजीत शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, हृदय नारायण सिंह, कपिल सिंह, हरिद्वार सिंह, बबलू रावत, विजयपाल सिंह, देवी प्रसाद तिवारी, विजय यादव, अनूप कुमार तिवारी, विक्की सिंह, निलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।