बहराइच बकरीद से पहले जरवल रोड पुलिस का फ्लैग मार्च हुड़दंगियों को चेतावनी। 

बहराइच। जिले में बकरीद त्यौहार के मद्देनजर थाना जरवल रोड में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जरवल रोड थाना अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया पुलिस ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विधिवत फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी ने भी माहौल खराब करने या गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।