सीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फार्मर रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण। 

विशेश्वरगंज बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज के विभिन्न गांवों में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत चल रहे पंजीकरण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अश्वनी कुमार पांडेय, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सौरभ कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अपर्णा, सप्लाई इंस्पेक्टर ललित पाठक ने संविलियन विद्यालय विशेश्वरगंज कंछर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया तथा किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। शिविर का संचालन प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरुण कुमार पांडेय की देखरेख में किया जा रहा था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कंछर में फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए एक कर्मचारी में इंद्रसेन तिवारी, नाम बाबू यादव विशाल मौर्य सोनू शुक्ला कोटेदार प्रतिनिधि के प्रयासों से क्षेत्र के 60 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराया गया।

सीडीओ श्री धनवंता ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

इस दौरान एडीओ आईएसबी सूर्यबक्श सिंह, राजस्व निरीक्षक राममूर्ति, क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ पाठक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। लाभार्थी किसानों में हरिहर तिवारी, कुसुमलता, दुरपता, ननके चौहान, रमेश कुमार सोनी, किशोरी लाल तिवारी, पुष्पा सोनी, शशी तिवारी, सुनीता सोनी, राजकुमारी सोनी एवं दुर्गेश शुक्ला सहित 60 से अधिक किसानों का पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।