घूसखोर लेखपाल का काला कारनामा, किसानों के हक पर डाका, सरकारी जमीन पर माफियाओं का खेल

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर और भगवंतापुर गांवों में तैनात लेखपाल सोहित गंगवार की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है दर्जनों की संख्या में किसानों ने एक जूट होकर लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि लेखपाल द्वारा बिना सुविधा शुल्क लिए कोई भी सरकारी काम नहीं किया जा रहा है, जिससे आम किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन है। पीड़ितों का दावा है कि लेखपाल ने एक किसान की खतौनी दिलवाने का कारनामा किया।
दूसरे का खसरा लगाकर गलत रिपोर्ट प्रमाणीकृत कर दी। इस धांधली के कारण जिस वास्तविक किसान के कागजात लगाए गए, वह अब अपने ही हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। इस मनमानी के विरोध में किसानों ने लामबंद होकर मोर्चा खोल दिया है। मौके पर पहुंचे किसान संगठन के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि लेखपाल की इस तरह की अवैध कार्यप्रणाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जोगा सिंह विर्क (उपाध्यक्ष), रेशम सिंह रंधावा (तहसील उपाध यक्ष), नरवैल सिंह (जिला सचिव),कारज सिंह, दलजिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, दुलारे प्रसाद और लालता प्रसाद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि लेखपाल के खिलाफ तत्काल जांच कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई. तो वे बड़े आंदोलन की राह अपनाएंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि तहसील के लेखपालों की कार्यशैली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध रूप से जारी किए गए प्रमाणपत्रों को तुरंत निरस्त किया जाए, ताकि गरीब किसानों को न्याय मिल सके।