इण्डो नेपाल बॉर्डर नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले को घेर कर दबंगई हमला शुरू आवाज उठाना पड़ा महंगा ।

पीलीभीत तहसील पूरनपुर

इण्डो नेपाल बॉर्डरनशा मुक्ति अभियान चलाने वाले को घेर कर दबंगई हमला शुरू आवाज उठाना पड़ा महंगा ।


ग्राम पंचायत सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में काला सिंह पुत्र उत्तम सिंह को कुछ दबंगों ने घेर लिया और किसी तरह से काला सिंह ने अपनी जान बचाकर भाग गया ।

वह कि कम्बोजगर से अपने घर जा रहा था तभी ड्र्ग्स माफिया लोगों ने जब देखा हमारे यहां नशा मुक्ति अभियान प्रशासन द्वारा तथा काला सिंह मिलकर सीमा सुरक्षा बल तथा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की आवाज बुलंद करने वाले को ही दबा दिया जाये न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी इसलिए माफिया ग्रुप मिलकर आवाज बंद करना चाहते हैं काला सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी कम्बोजगर को तहरीर और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रात के अंधेरे के कारण लोगों को पहचान नहीं पाया क्योंकि मुझे अपनी जान बचाकर भागना पड़ गया। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित को न्याय मिलने में कितनी देर तक न्याय मिलेगा और काला सिंह अभी तक डरा सहमा हुआ है अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न हुई तो कोई भी व्यक्ति आवाज बुलंद करने में कतरायेगा और समाज सेवा करना मुसीबत बन जायेगा उम्मीद प्रशासन पर टिकी हुई है।

जिला संवाददाता गुरदीप सिंह के साथ पत्रकार हरपाल सिंह इंडो नेपाल से खास खबर।।