बहराइच बड़े मंगल पर खन्ना टीवीएस शोरूम पर भव्य भंडारे का आयोजन हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद। 

बहराइच। जनपद में बड़े मंगल के पावन अवसर पर अलग-अलग स्थानों के साथ खन्ना टीवीएस शोरूम पर अखंड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पाठ में पंडित राम दर्शन मिश्र ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। जजमान के रूप में शोरूम पार्टनर मयंक त्रिपाठी पूजा में बैठे। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे और पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भंडारे में टीवीएस कंपनी से मयंक त्रिवेदी टीएम सर्विस, कृष्णा कुमार सिंह टीएम सेल्स और सिमरन ब्रांड एंबेसडर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा शोरूम पार्टनर शलभ खन्ना, मयंक त्रिपाठी, वरुण खन्ना ने भी भंडारे में सेवा की। कार्यक्रम में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, जिला प्रचारक अजय जी, श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती सीमा खन्ना, श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर दीप कुमार, बृज मोहन मातन हेलिया, पियूष मातन हेलिया, विकास मलानी, अमित टंडन, शशांक अग्रवाल, अमन अग्रवाल, शुभम गुप्ता समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।