कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित

खबर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से है यहां कांग्रेस पार्टी के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त श्रीकरणपुर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज खटक का आज वार्ड 9 स्थित धानका धर्मशाला में जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन श्रीकरणपुर नगर व ब्लॉक कांग्रेस की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शेरा राम बागड़ी ने की। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंसराज खटक को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और एससी/एसटी समाज के हितों की आवाज बुलंद करने में नवनियुक्त अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।