भाजपा कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर में उमड़ी भीड़।

  • दीप प्रज्वलित कर वरीय नेताओं ने की कार्यक्रम की शुरुआत ।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकि नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के वाल्मीकि सभागार में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान गोपालगंज जिला इकाई 2026 की दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम , पूर्व मंत्री जनक राम, अध्यक्ष संदीप कुमार गिरी, संगठन मंत्री भीखु भाई दलसानिया, विधान पार्षद राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व एमएलसी आदित्य नारायण पांडे, जिला प्रभारी गोपालगंज जितेंद्र सराफ, पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण सिंह, विनोद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित की और वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। मुख्य अतिथि व अन्य को अंग वस्त्र और बुके तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के पहले दिन को सात सत्र में बांटा गया है। जिसमें पहला देश के समक्ष चुनौती, राजनीतिक व सामाजिक बिंदु,दूसरा सत्र स्थाई कार्यक्रम ,बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटीतीसरे सत्र में मीडिया विमर्श ,चौथे सत्र में हमारा इतिहास ,विकास ,सिद्धांतपांचवें सत्र में कार्य पद्धति ,छठे सत्र में सोशल मीडिया ,एआई का प्रभाव, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन का निर्माण ,सातवां सत्र विचार परिवार के बिंदु पर आज पहले दिन की कार्य शाला पुरी की गई।कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को योग और व्यायाम के साथ शेष चार सत्र पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण एवं विचार विमर्श की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।इस अवसर पर रितेश सिंह मीडिया प्रभारी बीजेपी गोपालगंज, भाजपा महामंत्री गोपालगंज जिला के रामू चौबे ,प्रशांत राजू, दीपक दीपू , उपाध्यक्ष भाजपा गोपालगंज जिले के दुर्गा राय,दिनेश सिंह, राजेश साहनी राकेश सिंह, चंद्र मोहन पांडे, मनीष गुप्ता के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।