कल्याण–इगतपुरी खंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ रीशेड्यूल और नियंत्रित रहेंगी

प्रयागराज। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि मुंबई मंडल के कल्याण?इगतपुरी रेलखंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, संचालन का रेग्यूलेशन तथा रीशेड्यूलिंग की जाएगी। यह व्यवस्था जून माह में निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निम्न ट्रेनों को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कल्याण?कर्जत?पुणे?मनमाड मार्ग से चलाया जाएगा

11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बलिया एक्सप्रेस (6 जून 2026)

01027 दादर?गोरखपुर विशेष (6 जून 2026)

15066 पनवेल?गोरखपुर एक्सप्रेस (6 जून 2026)

कई ट्रेनें रास्ते में रहेंगी नियंत्रित

रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों को परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित (रेग्यूलेट) किया जाएगा

01026 बलिया?दादर विशेष : 5 जून को कसारा स्टेशन पर 1 घंटा 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।

20104 आजमगढ़?लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस : 5 जून को भुसावल मंडल में 10 मिनट नियंत्रित रहेगी।

22537 कुशीनगर एक्सप्रेस

11062 जयनगर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

11082 गोरखपुर?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (वाया प्रयागराज छिवकी)

01080 गोरखपुर?छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष

उपरोक्त चार ट्रेनों को 5 जून को भुसावल एवं मुंबई मंडल में आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा।

सात ट्रेनों का समय बदला, देरी से होंगी रवाना

इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?हावड़ा मेल : 6 जून को 3 घंटे 15 मिनट विलंब से रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।

12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?बनारस एक्सप्रेस : 6 जून को 3 घंटे विलंब से तड़के 1:45 बजे रवाना होगी।

12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : 6 जून को 2 घंटे 25 मिनट विलंब से रात 2:00 बजे चलेगी।

01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?गोरखपुर विशेष : 6 जून को 5 घंटे 30 मिनट विलंब से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी।

11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?आसनसोल एक्सप्रेस : 6 जून को 2 घंटे 30 मिनट विलंब से रात 2:00 बजे प्रस्थान करेगी।

22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस?बनारस एक्सप्रेस : 7 जून को 2 घंटे विलंब से रात 2:15 बजे चलेगी।

22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?गोरखपुर एक्सप्रेस : 7 जून को 1 घंटा 55 मिनट विलंब से रात 2:30 बजे रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।