गांधीग्राम-प्रयागराज के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

गांधीग्राम-प्रयागराज के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गांधीग्राम और प्रयागराज के बीच विशेष किराये पर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 28 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04112 गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से शाम 5:20 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 3:30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चांदखेड़ा रोड, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय सामान्य श्रेणी, स्लीपर एवं एसी-3 टियर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।