प्रयागराज मंडल में मई माह में 41 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, कई कर्मियों को मिला एक्सीडेंट फ्री अवार्ड

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से मई 2026 में कुल 41 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय के सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई कर्मचारियों को ?एक्सीडेंट फ्री अवार्ड? से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बिन्देश्वरी पी.डी. सिंह (वरिष्ठ लोको निरीक्षक/मानिकपुर), सुनील कुमार श्रीवास्तव (लोको पायलट/प्रयागराज), खुर्शीद अहमद अंसारी (लोको पायलट/प्रयागराज), परमेश्वर प्रसाद (वरिष्ठ लोको निरीक्षक/प्रयागराज), रमेश चन्द्र ओझा (लोको पायलट/प्रयागराज), अरविन्द कुमार भारती (लोको पायलट/प्रयागराज), नीरज कुमार श्रीवास्तव (लोको पायलट/प्रयागराज), राम रक्षा यादव (स्टेशन अधीक्षक/खैराही), मोईन अहमद (पॉइंटमैन/कानपुर सेंट्रल), हरी लाल (पॉइंटमैन/पोरा) एवं विजय कुमार (पॉइंट्समैन/प्रयागराज छिवकी) शामिल रहे।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित सभी प्रपत्र सौंपे तथा रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय पारिवारिक जीवन की कामना की।रेल प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 19 करोड़ 46 लाख 69 हजार 626 रुपये का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने भी कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए तथा उनके सेवाकाल की सराहना की। वहीं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली सुविधाओं, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID से संबंधित जानकारी दी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक एवं लेखा विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।