उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने संविदा कर्मियों को किया सम्मानित

प्रयागराज। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज की ओर से मंगलवार को स्पंदन क्लब, सूबेदारगंज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज में हॉर्टिकल्चर विभाग में संविदा पर कार्यरत महिलाओं एवं पुरुष कर्मचारियों सहित संगठन को समय-समय पर सहयोग देने वाले कुल 41 कर्मियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह ने सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी अपनी मेहनत और समर्पण से रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर संगठन की सचिव साधना कुमार सहित सुप्रिया सिन्हा, श्रुति सचान, श्रद्धा शुक्ला, रेणु पोनिया, रजनी चन्द्रायन, राखी द्विवेदी, आयुषी भटनागर, स्वेता सिन्हा, भावना सिंह एवं युसरा यूसुफ उपस्थित रहीं।समारोह के दौरान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।